दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मंडल की पर्यावरण समिति ने माना विमानतल में रोपे पौधे, लिया सुरक्षा का संकल्प

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति पौधा रोपण और उसकी सुरक्षा को लेकर लगातार कार्य कर रही है। अपने पौधरोपण की क्रम में शुक्रवार, 19 जुलाई को समिति के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद विमानतल के टेक्निकल विंग के पास वृहद स्तर पर पौधरोपण किया। समिति के सदस्यों ने नीम, करंज, कचनार, कटहल, अमलताश, गुलमोहर, शिशु के पौधों के साथ 45 ऑक्सीजन देने वाले एवं छायादार पौधे रोपण किया।

पौधरोपण की पश्चात् पर्यावरण समिति के सदस्यों ने पौधों को सुरक्षित रखने, नियमित रूप से पानी देने एवं पूर्ण विकसित करने का संकल्प लिया। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रुप से मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल उपस्थित थीं। उन्होंने समिति के सदस्यों को पौधरोपण के फायदे बताते हुए अपने अभियान को और गति प्रदान करने की बात कहीं।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से पर्यावरण समिति के समन्वयक अभय भागवतकर, प्रमुख वैभव बर्वे, प्रमुख अनघा करकशे, सह प्रमुख अल्पना देवरणकर, सदस्य चित्रा देशपांडे, सुप्रिया शेष, मनीषा गायकवाड़, शोभना ठाकुर, पल्लवी जोशी, वैशाली पवार, प्रीति राउत एवं अखिलेश जोशी उपस्थित थे।