दिव्य महाराष्ट्र मंडल

भारत माता की जय और इंकलाब के नारों से गूंज उठा संत ज्ञानेश्वर स्कूल का हाल

रायपुर। भारत माता की जय और इंकलाब के नारों से संत ज्ञानेश्वर स्कूल का हाल उस वक्त गूंज उठा जब बच्चे महान क्रांतिकारी की वेशभूषा धर हाल में पहुंचे। दर्शकदीर्घा में बैठे बच्चे भी पूरे उत्साह में नजर आए। मौका था महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में आयोजित तिलक-आजाद जयंती का। स्कूल में मंगलवार को क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोडीतेलवार और मॉर्निंग इंचार्ज उपस्थित थे।

प्राचार्य ने बच्चों ने बताया कि आज जो हम सार्वजनिक स्तर पर गणेश उत्सव हमाते है, इसकी परंपरा बाल गंगाधर तिलक ने शुरू की थी। ताकि स्वतंत्रता आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके। वहीं चद्रशेखर आजाद की शौर्य का वर्णन करते हुए उन्होंने कि उनका ध्येय वाक्य था, दुश्मनों की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहें हैं, आजाद ही रहेंगे

उप प्राचार्य राहुल सर ने बताया कि कार्यक्रम में  बी दीपक राव बाल गंगाधर तिलक, रोहन अंभोरे चंद्रशेखर आजाद, तन्मय दास, मुकुल छेकर ने क्रांतिकारियों का रूप धारण किया था। तथा क्रांतिकारियों के नारे से हाल गुंजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों से दोनों क्रांतिकारियों से जुड़े कई सवाल पूछे गए। जिनका जवाब सभी विद्यार्थियों ने उत्सुकता के साथ दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका विनीता सुंदरानी एवं स्तुति रॉबिंसन ने किया। इस अवसर पर शिक्षिका अस्मिता कुसरे और सुदेवी विश्वास ने भी अपने विचार रखें।