दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बिटिया की हैं शादी... तलाश है अच्छे भवन की तो एक बार जरूर आए महाराष्ट्र मंडल

रायपुर। बिटिया की शादी और उसकी तैयारी में अंतिम तक कुछ न कुछ शेष रह ही जाता है। हर माता-पिता की इच्छा होती है कि समय पर भवन, कैटरिंग और बैंडबाजा बुक कर लिया जाए ताकि ऐन समय पर कोई परेशानी न हो। माता-पिता की इन्हीं परेशानियों को कम करने का प्रयास महाराष्ट्र मंडल ने किया। महाराष्ट्र मंडल ने अपना नवनिर्मित आधुनिकता के साथ सुसज्जित भवन जनता को समर्पित कर दिया है। शहर के बीच यह एक ऐसा भवन है जहां 1000 से अधिक मेहमानों को भी आप एक साथ बुला सकतें और उनके लिए उचित व्यवस्था भी की जा सकती है। 
 
 
जी हां, राजधानी के मध्य और चौबे कालोनी में महाराष्ट्र मंडल का अपना भवन है। जो सर्वसुविधाओं से सुसज्जित है। महाराष्ट्र मंडल के भवन प्रभारी निरंजन पंडित ने बताया कि 100 से अधिक चारपहिया और 250 से अधिक दोपहिया वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग स्पेस के साथ महाराष्ट्र मंडल ने अपना भव्य भवन तैयार किया है, जिसमें हमने सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई है। बात शादी की पार्टी की हो या अन्य किसी आयोजन की। यहां सभी प्रकार के आयोजनों के लिए उत्तम व्यवस्था है। 
 
पंडित ने आगे बताया कि भवन में 700 से अधिक लोगों की क्षमता वाला हाल है। यहां 1000 से अधिक लोगों की पार्टी बड़े ही आराम से निपट सकती है। वातानुकूलित इस संत ज्ञानेश्वर सभागृह (हाल) में एक भव्य स्टेज भी दिया गया है। वहीं स्टेज के बगल में दोनों तरफ दो शानदार ग्रीन रुम बनाए गए है। वहीं हाल की एक ओर बड़ा सा लान एरिया है, जहां आप अपनी पार्टी के लिए खाने-पीने का इंतजाम कर सकते है। वहीं हाल की दूसरी ओर बड़ा डायनिंग स्पेश भी बनाया गया है। बारिश के दिनों में आप चाहें तो वहां भोजन की व्यवस्था करा सकते है। 
 
पंडित ने आगे बताया कि शादियों के लिए हमने भवन में 12 शानदार बड़े कमरे बनाए है, जो फोर बेडेड कमरे है। कमरों से लगा शानदार बाथरूम, वार्डरोब और चेंगिंग रुम भी बनाया गया है। इन कमरों की खासियत इनका आकार है। चार बेड लगने के बाद भी आपको वाकिंग के लिए पर्याप्त स्पेस मिलता है। वहीं भवन के द्वितीय तल में शानदार मिनी हाल भी बनाया गया है। इस वातानुकूलित मिनी हाल में 100 लोगों के साथ आप बर्थ डे, बेबी सावर, नामकरण, छट्ठी, किटी पार्टी जैसे आयोजन कर सकते है।