दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति ने मठपुरैना शाला प्रांगण में रोपे पौधे

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति ने शनिवार को समन्वयक अभय भागवतकर के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मठपुरैना (पानी टंकी के पास) में बच्चों के साथ पौधारोपण किया। शाला प्रांगण में अधिकाधिक आक्सीजन छोड़ने वाले पौधों के साथ कई छायादार पौधे भी रोपे गए।
 
इस दौरान पर्यावरण समिति की महिला प्रमुख अनघा करक़शे व पुरुष प्रमुख वैभव बर्वे, अर्चना मुकादम, पुष्पा पिंगले, एस. किशोर कुमार, दिनकर करकशे, शोभना ठाकुर, अर्चना पराड़कर, आदित्य परहाड, मॄदुल कुलकर्णी, अखिलेश जोशी समेत शाला के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा कर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प भी लिया।