अंताक्षरी प्रतियोगिता में शामिल होने का अंतिम मौका... स्पर्धा के लिए बची चुनिंदा सीटें
2024-08-08 05:12 PM
1358
रायपुर। अगर आप महाराष्ट्र मंडल रायपुर और सन् एडं सन् ज्वेलर्स द्वारा आयोजित नगर स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते है तो यह आपके कि लिए अंतिम अवसर है। जी हां... अंताक्षरी प्रतियोगिता के लिए 25 टीमों आ चुकी है। जिसमें प्रगतिशील यादव समाज, मधु फाउंडेशन ग्रुप, सुर संतृप्ति म्यूजिकल ग्रुप, आंध्रा समाज की टीमें शामिल है। स्पर्धा में कुछ टीमों को और शामिल किया जा सकता है।
महाराष्ट्र मंडल की सहसचिव मालती मिश्रा ने बताया कि मंडल की खेलकूद समिति की ओर से नगर स्तरीय अंताक्षरी और एकल गायन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। गायन स्पर्धा के लिए पर्याप्त टीमें आ चुकी है। अब इसके लिए प्रवेश नहीं लिया जा रहा है। वहीं अंताक्षरी प्रतियोगिता के लिए अभी कुछ टीमों को लिया जा सकता है। अभी तक विभिन्न समाजों की 25 टीमों ने अपना नाम दे दिया है। अगर आप भी स्पर्धा में शामिल होना चाहते है तो खेलकूद समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते है।
खेलकूद समिति के समन्वयक हेमंत मार्डीकर और प्रमुख ओपी कटारिया ने बताया कि स्पर्धा का शुभारंभ 10 अगस्त को शाम पांच बजे होगा। दूसरे दिन रविवार को सुबह 9 बजे से स्पर्धा शुरू होगी। अंताक्षरी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग टेबल, बजर सिस्टम लगाया जाएगा। स्पर्धा में प्रत्येक समाज, संस्था या ग्रुप के टीम में 4 सदस्य प्रतिभागी होंगे। दर्शकों से भी प्रश्न पूछे जावेंगे एवं तुरंत आकर्षक इनाम दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सन् एडं सन् ज्वेलर्स द्वारा दर्शकों को भी उपहार दिया जाएगा। कार्यक्रम में आए दर्शकों के नाम की चिट ड्रा बाक्स में डाली जाएगी। स्पर्धा के समापन पर लक्की डा निकाला जाएगा। दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों के सभी स्पर्धा के बीच में प्रश्न भी पूछे जाएंगे। सही जवाब देने पर विजेता को गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा। यह सवाल स्पर्धा के हर राउंड के बाद होगा। वहीं आयोजन परिसर में फूड स्टाल की उपलब्धता रहेगी।
अन्य जानकारी के लिए महाराष्ट्र मंडळ की उपाध्यक्ष और अंताक्षरी स्पर्धा प्रभारी गीता श्याम दलाल से 9424217229 के साथ मालती मिश्रा सह सचिव, 9329822985, हेमंत मार्डिकर समनव्यक (इवेंट). 9993059700, ओपी कटारिया प्रमुख खेलकुद समिति 9131513357, सुधीर जाऊलकर उप प्रमुख खेलकूद समिति 9827111477, पल्लवी मुकादम उप प्रमुख, खेलकूद समिति 7000475029 से संपर्क किया जा सकता है।