नमन हेड ब्वाय और सुहानी बनीं हेड गर्ल, सिमरन बनाई गई स्टूडेंट्स कार्डिनेटर
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल छात्र परिषद का गठन किया गया। छात्रा सिमरन तिवारी को स्टूडेंट्स कार्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई। वहीं नमन विश्वकर्मा डेब ब्वाय और सुहानी सिंह हेड गर्ल चुनी गई। डिप्टी हेड ब्वाय की भूमिका रूद्र प्रताप सिंह और डिप्टी हेड गर्ल की भूमिका अनम बानो पटेल को सौंपी गई। वैभवी वैष्णव को कल्चर एक्टिविटी इंचार्ज बनाया गया है।

स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि स्कूल की परंपरा के अनुरुप छात्र परिषद का गठन किया गया। छात्र परिषद गठन से जहां बच्चों में अनुशासन बनता है वहीं लीडरशिप की क्षमता भी विकसीत होती है। शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में छात्र परिषद का गठन किया गया। सभी छात्रों को रायपुर डीईओ विजय खंडेलवाल, महासमुंद डीईओ एमआर सावंत और मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले के आतिथ्य में शपथ दिलाई गई।

शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री ने बताया कि स्टूडेंट्स काउंसिल और कार्डिनेटर के साथ चारों हाउस के कैप्टन और पर्फेक्ट का चयन किया गया। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक हाउस यानी ब्लू हाउस में दीपिका घांची कैप्टन बनाया गया। वहीं श्रद्धा इस्सर, अक्षत द्विवेदी, बर्षा परिदा, शिवांश साहू और डी अंजलि राव को पर्फेक्ट चुना गया।

इसी तरह ग्रीन हाउस यानी वीर सावरकर हाउस के लिए पायल साहू को कैप्टन चुना गया। वहीं निकिता डेमबानी, तन्मय तिवारी, रचना साहू, लोकेश कोठारी और श्रृति नेताम को पर्फेक्ट चुना गया।

बात करें शहीद राजगुरु हाउस यानी रेड हाउस के लिए लेखन साहू को कैप्टन चुना गया। वहीं ओमकार साहू, कनक बिसेन, समृद्धि सिन्हा, कसिफा बानो और चंद्रप्रभा साहू को पर्फेक्ट चुना गया।

यलो हाउस यानी वीर छत्रपति शिवाजी हाउस के लिए नेहा साहू को कैप्टन चुना गया। वहीं पलक वर्मा, जयेश पिथाने, योगेश यादव, विहान साहू और हंसिका प्रसाद को पर्फेक्ट चुना गया।