एकल गायन स्पर्धा में श्रेया और जी भूषण राव ने मारी बाजी... जीते गोल्ड क्वाइन
रायपुर। सन एंड सन ज्वेलर्स प्रायोजित और महाराष्ट्र मंडल द्वारा आयोजित नगर स्तरीय एकल गायन स्पर्धा के पुरुष वर्ग में जी भूषण राव और महिला वर्ग से श्रेया मातुरकर ने बाजी मारते हुए गोल्ड क्वाइन अपने नाम कर लिया। अपनी सुमधुर आवाज से सामने बैठे निर्णायकों के साथ दर्शकदीर्घा की भी खूब तालियां बटोरी। पुरुष वर्ग से दूसरे स्थान पर सुधीर ठाकुर और महिला वर्ग से शिवानी सोनानी को सिल्वर क्वाइन से संतोष करना पड़ा। विजेताओं को सन् एडं सन् ज्वेलर्स और महाराष्ट्र मंडल की ओर से प्रशस्ति पत्र, मेडल और शील्ड प्रदान किया गया।

महाराष्ट्र मंडल की सहसचिव मालती मिश्रा ने बताया कि दो दिवसीय अंताक्षरी और एकल गायन स्पर्धा में एक साथ आयोजित की गई। अंताक्षरी के हर एक राउंड के बाद दर्शकों के मनोरंजन के लिए एकल गायन के 8-8 प्रतिभागियों को गाने का अवसर दिया गया। जिसमें 4 पुरुष और 4 महिला प्रतिभागी शामिल थे। वहीं अंताक्षरी के फाइनल राउंड के पहले 8 पुरुष और 8 महिला सहित 16 प्रतिभागियों ने अपने शानदार और लयबद्ध गायन से खूब तालियां बटोरी।

मालती मिश्रा ने बताया कि पहले राउंड में जी साई सत्यनारायण, राकेश नेमा, तुषार मोड़क, निखिल मुकादम, यशश्री फाटक, रूपा आठले, आकांक्षा अग्रवाल और आरती गोवर्धन ने एकल गायन प्रस्तुत किया। वहीं दूसरे राउंड में शिवानी सोहानी, प्रगति ओगले, सुरेखा पाटिल, रूखमिणी रामटेके, राजा घोष,

इस आयोजन में सन एंड सन ज्वलेर्स की ओर से मार्केटिंग हेड श्याम सोनी सप्तनीक मौजूद थे। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले, सन एंड सन ज्वेलर्स के श्याम सोनी , प्रतियोगिता की संयोजिका गीता दलाल ने संयुक्त रूप से एकल गायन प्रतियोगिता की विजेता श्रेया मातुरकर और जी भूषण राव को 1-1 गोल्ड क्वाइन, मेडल, प्रशस्ति पत्र के अलावा विजेता कप देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता को सिल्वर क्वाइन मेडल, प्रशस्ति पत्र के अलावा विजेता कप देकर सम्मानित किया गया।