दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल रायपुर में मराठी निबंध लेखन प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को

रायपुर। अगर आप भी मराठी भाषी है, और मराठी लेखन में रूचि रखते है तो बृहन्नमहाराष्ट्र मंडल नईदिल्ली और राज्य मराठी विकास संस्था मुंबई ने आपके लिए मराठी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। छत्तीसगढ़ में मराठी निबंध लेखन का आयोजन चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में दो अक्टूबर को दोपहर एक सो तीन बजे तक आयोजित है।

महाराष्ट्र मंडल के साहित्य समिति की प्रमुख कुमुद लाड ने बताया कि निबंध स्पर्धा में शामिल होने के लिए प्रतिभागी को 25 रुपये सहभागिता शुल्क देना होगा। मराठी निबंध लेखन मराठी भाषा में ही लिखा जाना है। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्ग में विभाजित किया गया है।

लाड ने आगे बताया कि पहल वर्ग में 10 से 16 वर्ष तक के लोग शामिल हो सकते है। इन्हें किशोरवय बच्चों पर मोबाइल और सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव’ ‘कौशल शिक्षण स्वालंबन का आधार औरजल संरक्षण किसलिएविषय रखा गया है। वहीं 17 से 29 आयु वर्ग के प्रतिभागियों को व्यायाम-मन, शरीर और चरित्र’ ‘वरिष्ठ लोगों के साथ आपका व्यवहार और जिम्मेदारीऔरनागरिक सहभागिता से चुनाव में योग्य उम्मीदवार के चयन का महत्व विषय पर निबंध लिखना होगा।

30 से अधिक आयु सीमा वाले प्रतिभागियों के लिए व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन का महत्व’ ‘पाल्यों द्वारा उपेक्षा के बढ़ते प्रमाण-व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक धरातल पर कितने घातक और वृद्ध माता-पिता के साथ व्यवहार कैसा हो विषय पर निबंध लिखना होगा। बतादें कि बृहन्नमहाराष्ट्र मंडल की ओर आयोजित इस स्पर्धा में प्रतिवर्ष महाराष्ट्र मंडल रायपुर और इसके सदस्य अपनी सहभागिता निभा रहे है।