अपने कर्तव्यों को जानें और उसे हर हाल में निभाएः राजेंद्र बोरकर
रायपुर। देश की आजादी के लिए न जानें कितने वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया। आजाद भारत में हमारा कर्तव्य है कि इतने साल के आजादी के बाद हमको इसकी इस वास्तविक स्थिति को बनाए रखना है। देश के संविधान और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों को हमें जानना और हर हाल में उसे निभाना होगा। उक्ताशय के विचार महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व डिप्टी सेकट्री ने शंकर नगर बाल वाचनालय में ध्वजारोहण के उपरांत कहीं।
महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर केंद्र द्वारा शंकर नगर स्थित बाल वाचनालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल के आजीवन सभासद राजेंद्र बोरकर थे। विशेष अतिथि के रुप में मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन उपस्थित थे। वहीं मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, शंकर नगर केंद्र की संयोजिका, सहसंयोजिका, वार्डवासी, पद्मभारती स्कूल के बच्चे व शिक्षक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शंकर नगर केंद्र की प्रभारी रेणुका पुराणिक ने किया। अतिथियों का स्वागत युवा समिति के सदस्य शुभम पुराणिक ने सूतमाला से किया। आभार प्रदर्शन युवा समिति के समन्वयक विनोद ऱाखुंडे ने किया।