दिव्य महाराष्ट्र मंडल

होमियोपैथी में सभी बीमारियों को इलाज... जरूरत है सही समय में परेशानी को पहचानने की

रायपुर। होमियोपैथी पद्धति से सभी बीमारियों का उपचार किया जा सकता है। जरूरत है बस थोड़े परहेज और सही समय में अपनी परेशानी को पहचानने की। अगर आप सही समय में उचित डाक्टरी सलाह लेते है तो वे चर्म रोग जैसे सोयारेसिस, दाद, एलर्जी, स्त्री रोग जैसे पीकाड, अनियमित माहवारी, बच्चेदानी के छाले, ओवरी गांठ, बच्चादानी में गांठ के साथ वात, मधुमेह और ह्दय रोग से संबंधित रोगों के का उपचार इससे संभव है। 

सामाजिक सेवा में जुटे महाराष्ट्र मंडल की स्वास्थ्य समिति इस बार आपके लिए लेकर आ रही ही होमियोपैथी स्वास्थ्य शिविर। जी.. हां.. रविवार 18 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक महाराष्ट्र मंडल चौबे कालोनी रायपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।  

स्वास्थ्य समिति के प्रमुख प्रशांत बक्षी ने बताया कि सीनियर मेडिकल कालेज आफिसर गोंदिया महाराष्ट्र की डॉ इल्तियाशा मिश्रा  (BHMS, CGO, CCH) स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित होमियोपैथी स्वास्थ्य शिविर में लोगों को परामर्श देंगी। वे चर्म रोग जैसे सोयारेसिस, दाद, एलर्जी, स्त्री रोग जैसे पीकाड, अनियमित माहवारी, बच्चेदानी के छाले, ओवरी गांठ, बच्चादानी में गांठ के साथ वात, मधुमेह और ह्दय रोग से संबंधित रोगों के संबंधित निःशुल्क परामर्श देगी। साथ ही चिकित्सा सेवा एवं दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।