दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रोहिणीपुरम केंद्र और ग्रीन आर्मी ने रोपे 100 से अधिक पौधे

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के रोहिणीपुरम महिला केंद्र और ग्रीन आर्मी के सदस्यों ने मिलकर रोहिणीपुरम में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया। इस दौरान बरगद, आवंला और बेल सहित कई प्रकाऱ के छायादार पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाया गया है।

रोहिणीपुरम केंद्र की संयोजिका श्यामल जोशी ने बताया कि रोहिणीपुरम केन्द्र एवं ग्रीन आर्मी के संयुक्त तत्वावधान मे छायादार पौधों का रोपण कर ट्री गार्ड लगाया गया। सभी पौधे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मां को समर्पित किया है।

इस कार्यक्रम में शताब्दी पांडे ने के प्रतिभा मनोहर पांडे के नाम पौधा रोपा। वहीं श्यामल जोशी ने सुमन जोशी के नाम,   अनिता लांगे ने पुष्पलता लांगे के नाम, अचला मोहरीकर ने वनिता बल्लाल और चित्रा बल्कि ने नरेन्द्र बल्कि की स्मृति में पौधे लगाए एवं उन वृक्षों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्रीन आर्मी की रोहिणीपुरम डीडी नगर की टीम उपस्थित थी।