सामूहिक मंगलागौर पूजा के दौरान महाराष्ट्र मंडल में त्यौहार सा माहौल
2024-08-27 03:51 PM
1243
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह सामूहिक मंगलागौर पूजा ने पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में सुबह से ही मां गौरी- पार्वती की पूजा का जो भक्तिमय वातावरण बना, वह दोपहर 12 बजे तक बना रहा। सामूहिक मंगलागौर व्रत पूजन उद्यापन में 10 विवाहित महिलाएं अपने परिवार के साथ शामिल हुईं। पूजा-अर्चना, महाआरती के बाद महाप्रसाद में सभी शामिल हुए।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संस्थापक चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष सावन मास के अंतिम मंगलवार को किया जाता है। इसमें मंगलगौर का व्रत रखने वाली महिलाओं की वैवाहिक जीवन में सुख- समृद्धि, पति- पुत्र की दीर्घायु, घर परिवार में सुख- शांति और संतान प्राप्ति की कामनाएं पूरी होती हैं। चेतन ने कहा उन्हें विश्वास है कि पूजा में सपरिवार शामिल हुईं सभी व्रती महिलाओं की कामनाएं पूरी होंगी।

आचार्य दंडवते ने बताया कि इस वर्ष कोयल अमेय जोशी, निधि आदित्य जोशी, स्नेहिल तेजश देशमुख, आकांक्षा राजीव किरवई, रिचु प्रवीर परचुरे, श्रद्धा जोलदे, शिवानी करण मुळे, साक्षी अवधूत जोशी, प्रकृति रितुल काटेकर ने उद्यापन कराया है। कार्यक्रम को सुचारू बनाएं रखने के लिए कार्यकारिणी सदस्य नमिता शेष, अंकिता किरवई, अजय पोतदार, विपुला शेजवलकर, शुचिता देशमुख, यशस्वी दंडवते, आस्था काले, भारती पलसोदकर, गौरी क्षीरसागर, प्रिया बक्षी, सृष्टि दंडवते, पल्लवी मुकादम, विशाखा तोफखानेवाले, मेघा पोतदार, गीता दलाल, ने सहयोग प्रदान किया।