दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में निःशुल्क डाइबिटीज़ रिवर्सल प्रोग्राम 30 अगस्त को

रायपुर। क्या आप डायबिटीज और अपने बढ़ते वजन से परेशान है? तो चिंतामुक्त हो जाइए क्योंकि रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर, फ्रीडम फ्रॉम डायबिटीज एवं महाराष्ट्र मण्डल रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में महाराष्ट्र मंडल रायपुर में  निःशुल्क डाइबिटीज़ रिवर्सल प्रोग्राम का आयोजन शुक्रवार 30 अगस्त को रात 8 बजे से किया गया है।

रोटरी क्लब आफ रायपुर ग्रेटर के प्रोग्राम चेयरमैन सिद्धार्थ वरवंडकर ने बताया कि इस कार्यक्रम में पुणे के मशहूर डॉक्टर प्रमोद त्रिपाठी और उनकी टीम के डॉ. शुभांकर महापुरे बतायेंगे कि कैसे आप अपनी डायबिटीज और बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के साथ उसे कम कर सकते हैं। इन्हें आपने फेसबुक पेज पर देखा होगा।

उन्होंने आगे बताया कि इस प्रोग्राम से अब तक 16 हजार से ज़्यादा लोगों की डायबिटीज की दवाइयां बंद हो गई है, एक हजार से ज़्यादा लोग बीपी की दवाओं से मुक्त हुए।  कई लोगों का वजन कम हुआ है। आप भी इस कार्यक्रम में शामिल हो और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें।