दिव्य महाराष्ट्र मंडल

सरोना केंद्र ने मनाया आवरण... मोस्ट चार्मिंग लेडी बनीं सुकेशिनी

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सरोना केंद्र की महिलाओं ने 31 अगस्त को आवरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विभा पांडे और प्रविणा बापट ने किया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं को सोलह श्रृंगार में आने के लिए कहा गया था। इसी पर आधारित एक रोचक गेम भी करवाया गया। जिसमें डा. सुकेशिनी जाधव को मोस्ट चार्मिंग लेडी के खिताब से नवाजा गया। दूसरे स्थान पर शांति महाजन और अलका चोरनेले रही।

आवरण के बारे में रोचक जानकारी विभा पांडे ने दी। महिलाओं द्वारा सावन के भक्ति गीतों की प्रस्तुति  भी दी गई। प्रियंका बोरवणकर ने 'मैत्री' विषय पर एक कविता पाठ किया। सभी सदस्यों के सहयोग से बडे़ हर्षोल्लास से आयोजन संपन्न हुआ। अंत सभी ने महाराष्ट्र मंडल के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लिया।

कार्यक्रम में जयश्री ढेकणे, प्रियंका बोरवणकर,  मीना नवरे, शुभांगी पाचघरे, अनुश्री मोखरीवाले, सुरेखा पाठक, मीना परदेशी, सुकेशिनी जाधव, प्रज्ञा तिरपुडे, शांति महाजन, शिखा चोरनेले, दीप्ति शिलेदार, विभा पांडे, प्रविणा बापट, नेहा ढेकणे, सोनल सातारकर और वनजा भावे उपस्थित थी।