दिव्य महाराष्ट्र मंडल

तीज महोत्सवः महिलाओं ने किया रैंप वॉक.. मेघा बनीं सावन क्वीन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सुंदर नगर महिला केंद्र की टीम ने माह के अंतिम दिन 31 अगस्त को स्थानीय रायपुर प्राइड में सावन उत्सव मनाया। जिसमें केंद्र की महिलाओं ने कई गेम्स खेले और रैंप वॉक किया। फिल्मी गीतों की धून के साथ महिलाओं ने रैंप पर खूबसूरती का जलवा बिखेर दिया। मेघा बक्षी को सावन क्वीन चुना गया।

महिलाओं के लिए कई रोचक गेम्स का आयोजन भी किया गया। जिसमें लकी गेम में स्मिता देशमुख विजेरता रहा। एक अन्य गेम में मैथिली बक्षी विजेता रही।

कार्यक्रम में संयोजिका स्मिता टेंबे, सह संयोजिका हार्दिका बोबडे, यशस्वी दंडवते, अर्चना शिवनकर, सुजाता निंबालकर ने मिलकर इसका आयोजन किया। कार्यक्रम में केंद्र की पूर्व संयोजिका सुरभि गनोदवाले, मेघा बक्षी, सुरेखा बक्षी का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर भारती पलसोदकर, अंकिता किरवई, प्रिया बक्षी, हार्दिका बोबड़े, यशस्वी दंडवते, सुजाता निबालकर, मैथिली बक्षी, मेघा बक्षी, स्मिता टेंबे, सुरभि गनौदवाले, सुरेखा बक्षी, वनीता आपुरकर, अर्चना शिवणकर, सुषमा काळे प्रमुख रुप से उपस्थित रहीं।