दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल गणेशोत्सव में आज शालेय वाद-विवाद, सुलेख, निबंध व चित्रकला स्पर्धा

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के तीसरे दिन शाम 4 बजे से शाला स्तरीय वाद- विवाद, सुलेख, निबंध और चित्रकला स्पर्धा आयोजित की गई है। युवा समिति के समन्वयक विनोद राखुंडे ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 
राखुंडे के मुताबिक इन विविध स्पर्धाओं में राजधानी के 15 शालाओं से 150 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की सहमति मिल गई है। प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को महाराष्ट्र मंडल की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीं विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं, उप विजेताओं और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ आकर्षक पुरस्कार भी दिया जाएगा।