दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में ‘धर्म’ और ‘अगोरा’ नाटकों की प्रस्तुति आज

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के अंतर्गत हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में  आठवें दिन एक हिंदी और एक छत्तीसगढ़ी नाटक का मंचन किया जाएगा। आचार्य रंजन मोड़क के दिग्दर्शन में तैयार इन नाटकों का मंचन रंगभूमि की टीम करेंगी। हिंदी नाटक ‘धर्म’ निर्भया और कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज की तस्वीर मानस पटल पर अंकित करता है। वहीं समाज में स्त्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता नजर आएगा। वहीं छत्तीसगढ़ नाटक ‘अगोरा’ समाज के शोषित मजदूर वर्ग की पुरुषों पर आश्रित स्त्रियों की विवशता को दर्शाता नजर आएगा। हिंदी नाटक ‘धर्म’ में मंच पर नजर आएंगे नीरज सिंह ठाकुर, लोकेश साहू, जय प्रकाश साहू और कुणाल मुखर्जी । वहीं छत्तीसगढ़ी नाटक ‘अगोरा’ में सुषमा गायकवाड़, सुमन त्यागी, नितीश यादव, संत फरिकार, आकाश वरठी, राजेश निषाद, प्रभात साहू, केशव साहू, दिप्ती त्यागी, निष्कर्ष त्यागी, ध्रुव  गांधी, तिवारी बंधु और पंडित बंधु नजर आएंगे। नाटक के गीत लिखे हैं संत फरिकार और संगीत पक्ष में वरिष्ठ कलाकार राजू यादव और  वेद राम यादव नज़र आएंगे।।