महाराष्ट्र मंडल गणेशोत्सव में आजीवन सभासदों के रंगारंग कार्यक्रम आज
2024-09-15 01:32 PM
217
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेश उत्सव में रविवार को शाम 7:00 बजे मंडल के आजीवन सभासदों की आश्चर्यचकित करने वाली रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। कार्यक्रम की आयोजक कला एवं संस्कृति समिति के सह प्रभारी सुमित मोडक के मुताबिक 25 से अधिक पंजीयन तो केवल डांस के लिए हो चुके हैं। इनमें एकल डांस है, युगल और ग्रुप डांस भी।
इस बीच कई सदस्य एकल अभिनय से दर्शकों को गुदगुदायेंगे, तो कुछ अपनी आड़ी- तिरछी स्वर लहरियों से अपने आप को गायक साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कार्यक्रम और उसकी तैयारियों को लेकर महाराष्ट्र मंडल में अभी से माहौल बन गया है।