दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल गणेशोत्सव में आज शाम हास्य नाटक 'भानगढ़ पहावी लपवून' का मंचन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में शहीद मेजर यशवंत गौरी स्मृति गणेश उत्सव के अंतर्गत दसवें दिन सोमवार को देर शाम 7:00 बजे डॉ. अनिल सोनार लिखित मराठी नाटक 'भानगढ़ पहावी लपवून' (लफड़ा छुपाकर तो दिखाओ) का मंचन किया जाएगा।मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में स्व. कुमुद ताई वरवंडकर मंच पर होने वाले इस धमाकेदार कॉमेडी नाटक का निर्देशन प्रसन्न निमोणकर कर रहे हैं।
 
मार्गदर्शन प्रा. अनिल श्रीराम कालेले का है। महाराष्ट्र नाट्य मंडल की प्रस्तुति वाले 'भानगढ़ पहावी लपवून' में निर्देशक प्रसन्न निमोणकर के साथ प्रिया बक्षी, अस्मिता कुसरे, भागीरथ कालेले, गौरी क्षीरसागर, कुंतल कालेले, कीर्ति हिशीकर के साथ रविंद्र ठेंगड़ी की भी अहम भूमिका है। नाटक में प्रकाश संयोजन प्रवीण क्षीरसागर, ध्वनि संयोजन परितोष डोनगांवकर का होगा। वेशभूषाकी जिम्मेदारी अपर्णा कालेले व मेकअप की वंदना निमोणकर संभालेंगी।