दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में मराठी दिवाली पहाट के लिए ऑडिशन आज

रायपुर। दीपावली लक्ष्मी पूजन से एक दिन पूर्व 31 अक्टूबर को पहले महाराष्ट्र मंडल में मराठी दीपावली पहाट का आयोजन किया जाना है। इस भक्तिमय सुगम संगीत के कार्यक्रम के माध्यम से महाराष्ट्र मंडल प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अपने नवोदित गायकों को भजन और सुगम संगीत प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक निरंजन पंडित ने बताया कि यह कार्यक्रम महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद व उनके पाल्यों के लिए है। आयु का कोई बंधन नहीं है। ऑडिशन चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में ही दोपहर 2 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। इच्छुक गायक यथाशीघ्र महाराष्ट्र मंडल में अपना पंजीयन करवा सकते हैं।