दिव्य महाराष्ट्र मंडल

वरिष्ठजन दिवस पर 1 अक्टूबर को अयोध्या से लौटे सभासदों का सम्मान

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में मंगलवार, 1 अक्टूबर की शाम को 5:00 बजे आध्यात्मिक व योग समिति की ओर से वरिष्ठजन दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रयागराज, अयोध्या और बनारस की यात्रा से लौटे वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा। 
 
सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि इस यात्रा में शामिल कोई पांच तीर्थयात्री अयोध्या में राम मंदिर व रामलला के दर्शन को लेकर अपने अनुभव साझा करेंगे। इस मौके पर योग डांस की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी। आध्यात्मिक समिति की ओर से इस मौके पर धर्म- आध्यात्मिक से संबंधित रोचक प्रश्नोत्तरी में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया जाएगा। हाल ही में दिवंगत आध्यात्मिक समिति के प्रमुख शशिकांत देशमुख को इस मौके पर आदरांजली भी दी जाएगी।