दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में एक दिवसीय गरबा शुक्रवार 11 अक्टूबर को

रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में अष्टमी शुक्रवार की रात 8:00 बजे एक दिवसीय गरबा समारोह का आयोजन किया गया है। उपाध्यक्ष गीता दलाल के मुताबिक मंडल के आजीवन सभासदों के भारी मांग के चलते महाराष्ट्र मंडल में गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 

महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने सभी 16 केंद्रों की संयोजिकाओं, सह संयोजिकाओं, विभिन्न समितियाें के प्रमुखों, सह प्रमुखों और सभी कार्यकारिणी सदस्यों को न केवल गरबा उत्सव में आमंत्रित किया है, बल्कि अपनी- अपनी टीमों को भी आयोजन स्थल पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी है। 
 
विशाखा ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल में गरबा पारंपरिक परिधान में किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी अपने साथ इलेक्ट्रिक दीया, गाॅगल, छतरी,  डांडिया जैसे प्राॅप्स के साथ आकर आयोजन को और दिलचस्प बना सकते हैं।  उन्होंने महिला प्रतिभागियों से साडी़, सलवार सूट पहनकर गरबा उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया। वहीं पुरुषों को भी कुर्ता-  पैजामा पहनकर आयोजन स्थल पर आने की अपेक्षा की गई है। गीत ने कहा कि गरबा खेलने के लिए कोई राधा, कृष्ण बनकर आ सकता है, तो कोई प्रतिभागी माँ दुर्गा, अहिल्याबाई बनकर भी आमंत्रित हैं। गरबा का आयोजन महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में किया जाना प्रस्तावित है।