एकादशी पर योग और आध्यात्मिक समिति ने किया विष्णु सहस्त्र नाम पाठ
रायपुर। पापांकुशा एकादशी के अवसर पर महाराष्ट्र मंडल की योग एवं आध्यात्मिक समिति ने सोमवार, 14 अक्टूबर को आनलाइन विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आध्यात्मिक समिति के सदस्यों के साथ मंडल के सदस्य और अन्य लोग पाठ करने के लिए जुड़े थे।
महाराष्ट्र मंडल के आध्यात्मिक और योग समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि समिति की ओर से प्रत्येक एकादशी पर विष्णु सहस्त्र नाम पाठ करने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में पापांकुशा एकादशी के अवसर पर आनलाइन मोड पर विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ किया गया। पुणे से जुड़ी अलखनंदा नारद ने सभी को विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करवाया। सुबह 7 बजे पाठ शुरू हुआ।
पाठ करने वालों में मंडल के आध्यात्मिक और योग समिति के सदस्यों के अलावा कई केंद्र की महिलाएं और पुरुष जुड़े थे।