शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

श्रावण के तीसरे और अधिकमास का पहला सोमवार... बेहद खास संयोग के साथ आया है आज... पढ़िए

सावन का महीना अपने आप में ही विशेष हो जाता है, क्योंकि यह देवाधिदेव महादेव का परमप्रिय महीना है। सावन में पड़ने वाला हर सोमवार भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है, पर इस बार श्रावण और श्रावण मास के सोमवार हर साल से कहीं ज्यादा विशेष हैं। दरअसल, इस बार सावन का महीना अधिकमास के साथ आया है, जिसकी वजह से इस साल सावन महीने की महिमा विशेष है। फिलहाल इस बार सावन का तीसरा और अधिकमास का पहला सोमवार व्रत 24 जुलाई यानी आज है। सावन में अधिकमास का यह संयोग 19 साल बना है। 

अधिकमास का पहला सावन सोमवार या सावन का तीसरा सोमवार का व्रत 24 जुलाई यानी आज रखा जा रहा है। यूं तो सावन के सभी सोमवार बेहद खास माने जाते हैं, लेकिन इस सावन के तीसरे सोमवार की तिथि अधिकमास में पड़ी है इसलिए इसका महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। सावन के सोमवार अधिकमास में पड़ने के कारण इस दिन भगवान शिव और श्रीहरि दोनों की उपासना की जाएगी। 

खास होने की खास वजह
सावन महीने का पहला सोमवार 10 जुलाई को था, दूसरा सोमवार 17 जुलाई को था और अब सावन महीने का तीसरा सोमवार 24 जुलाई यानी आज है। खास बात यह है कि सावन महीने का तीसरा और अधिकमास का पहला सोमवार व्रत एक ही दिन यानी आज है। इसके बाद अधिकमास में अन्य दो और सोमवार भी पड़ेंगे। अधिक मास के पहले सोमवार पर शिवजी की पूजा करना और रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही आज अधिक मास के पहले सोमवार पर बेहद खास योग भी बनने जा रहे हैं जिसमें रवि योग, शिव योग और सिद्ध योग है।