चंद्रग्रहण पर बन रहा गजकेसरी सहित चार योग का संयोग... इन राशि के जातकों के लिए शुभफलकारी
2023-10-27 12:41 PM
932
डेस्क। 28 अक्टूबर शनिवार की रात को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है और इस दिन शरद पूर्णिमा भी है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा और देर रात 1 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा और 2 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। शरद पूर्णिमा के दिन लग रहे चंद्र ग्रहण पर कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व काफी बढ़ गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी क्षत्र में लग रहा है। जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं, इस तरह चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है। गजकेसरी योग के साथ इस दिन रवि योग, बुधादित्य योग, शश योग और सिद्धि योग भी लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण के दिन इन शुभ योग के बनने से व़षभ सहित कई राशियों के किस्मत के दरवाजे खुलेंगे और माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी। आइए जानते हैं चंद्रग्रहण किन राशियों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा।
वृषभ राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है और इसका फायदा वृषभ राशि वालों खूब मिलने वाला है। वृषभ राशि वालों के कार्यक्षेत्र में जो समस्याएं चल रही थीं, वह दूर हो जाएंगी और करियर में तरक्की के शुभ संयोग भी बनेंगे। माता लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। साहस और पराक्रम में बल होने से अच्छी उपलब्धि प्राप्त होगी और नौकरीपेशा जातकों को अच्छा लाभ मिलेगा। शुभ योग के प्रभाव से वृष राशि वालों को संपत्ति खरीदने की दिशा में सफलता मिलेगी और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपका कोई सरकारी कार्य अटका है तो वह माता लक्ष्मी की कृपा से पूरा हो जाएगा।
मिथुन राशि पर प्रभाव
चंद्रग्रहण आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में लगने जा रहा है। यह ग्रहण आपके लिए बंद दरवाजों को खोल देगा और हर क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना बन रही है। अगर आप व्यापार करते हैं तो व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे और आजीविका में अच्छी वृद्धि होगी। सेहत के मामले में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह दूर होगी और आरोग्य की प्राप्ति भी होगी। माता पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे और आपके द्वारा किए जा रहे निजी प्रयासों से कार्यस्थल पर सफलता के योग बनना शुरू हो जाएंगे। माता लक्ष्मी की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और कुटुंब में आपकी नई पहचान बनेगी।
सिंह राशि पर प्रभाव
शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण आपकी राशि से 10वें भाव में लगने जा रहा है। माता लक्ष्मी की कृपा से धन धान्य की कमी नहीं होगी और धन लाभ के योग जरूर बनेंगे। समाज में आपकी छवि बेहतर रहेगी और लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। सिंह राशि वालों को शुभ योग के प्रभाव से विदेश में कार्य करने या बसने का मौका मिलेगा और कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकी विजय होगी। माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य बनना शुरू हो जाएंगे और पारिवारिक और वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा।
कन्या राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण आपकी राशि से नवम भाव में यानी भाग्य स्थान में लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण के दिन बन रहे शुभ योग से कन्या राशि वालों के विरोधी पारजित होंगे और जीवनसाथी के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आप जो कार्य काफी समय से सोच विचार कर रहे थे, वह पूरे होंगे और भाग्य के साथ धन का भी लाभ मिलेगा। चंद्र ग्रहण के दिन धार्मिक कार्यों के करने से मन शांत रहेगा और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से अच्छी सहायता प्राप्त होगी और मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। माता लक्ष्मी की कृपा से धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे और बिजनस करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
मकर राशि पर प्रभाव
चंद्रग्रहण आपकी राशि से चतुर्थ भाव में लगने जा रहा है, जिसका शुभ प्रभाव आपको पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में मिलेगा। माता लक्ष्मी की कृपा से कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे आपके प्रभाव में अच्छी वृद्धि होगी। किसी सरकारी योजना का अच्छा लाभ मिलेगा और मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। किसी रिश्तेदार के यहां जाएंगे, जहां आपका मान सम्मान बढ़ेगा और नई जानकारियां भी मिलेंगी। अगर आप किसी चीज से परेशान हैं तो मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपके घरेलू खर्चों में कमी आएगी और आय के नए नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
कुंभ राशि पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण आपकी राशि से तीसरे भाव में लगने जा रहा है। साथ ही इस शुभ दिन पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिसका शुभ प्रभाव कुंभ राशि वालों पर रहेगा। आपको भय से मुक्ति मिलेगी और किसी यात्रा पर जाने से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आपके विरोधी शांत रहेंगे और आपका पीछा छोड़ देंगे। कुंभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा और आपके लिए विवाह के शुभ योग भी बनेंगे। आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों से निजी जीवन में संतुष्टि मिलेगी और पूंजी निवेश के बाद लाभ कमाने के अच्छा मौका भी माता लक्ष्मी की कृपा से प्राप्त होगा। अगर किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपको उससे राहत मिलेगी और दिमाग भी शांत रहेगा। (साभार नवभारत टाइम्स)