Health Care: पोषक तत्वों से भरपूर अदरक है सेहत के लिए गुणकारी… जानिए उसके फायदों को
डेस्क। पोषक तत्वों से भरपूर अदरक हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ वजन कम करने में भी मददगार साबित है। जी हां, अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो आप अदरक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अदरक का इस्तेमाल करके आप तेजी से अपना वजन घटा सकते हैं। खासकर अदरक का उपयोग सर्दी-खांसी में घरेलू उपचार के रूप में किया जाता है, लेकिन यह वजन कम करने में भी आपकी सहायता कर सकता है। आइए जानते हैं,
वजन कम करने के लिए लोग अदरक की चाय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। वेट लॉस के लिए आप सुबह या शाम के समय नियमित रूप से अदरक की चाय पी सकते हैं। इस चाय में आप नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं। जो वजन कम करने में असरदार है।
अक्सर लोग वजन घटाने के लिए सुबह की शुरुआत नींबू पानी से करते हैं। ऐसे में आप वेट लॉस डाइट में अदरक और नींबू पानी पी सकते हैं। इसके लिए आप गर्म पानी में अदरक और नींबू का रस मिलाएं और इसे डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में रोजाना सुबह पिएं।
वजन घटाने के लिए आप अदरक का स्मूदी भी ट्राई कर सकते हैं। इस बनाने के लिए फलों, सब्जियों और अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पेट भरा रहता है और वजन कम होने में मदद मिलती है।
अदरक का कैंडीज स्वाद में बेहतरीन होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह वजन कम करने के लिए शानदार ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए अदरक को मोटे टुकड़े में काटें।
इन टुकड़ों को एक कटोरे में डालें, फिर इसमें नमक, अमचूर पाउडर, काली मिर्च का पाउडर और नींबू का रस मिक्स करें। इस मिश्रण को कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इन्हें धूप में सूखा लें। तैयार है अदरक की कैंडीज। अदरक जितना फायदेमंद होता है उतना ही अदरक पाउडर भी लाभकारी है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।