फ्लाइट में सफर से पहले ये जानना बेहद जरूरी....फ्लाइट में टेकऑफ-लैंडिंग के दौरान क्यों खोली जाती हैं खिड़कियां
डेस्क | आज के वक्त अधिकांश लोग समय बचाने के लिए फ्लाइट से सफर करना पसंद करते हैं | क्योंकि किसी भी अन्य माध्यम की तुलना में फ्लाइट के जरिए लंबी दूरी की यात्रा कम समय में पूरी होती है | लेकिन फ्लाइट से जुड़ें ऐसे बहुत सारे नियम हैं, जो फ्लाइट में सफर से पहले आपको पता होने चाहिए. इसमें एक नियम टेकऑफ और लैंडिंग से जुड़ा हुआ है | लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान खिड़कियां क्यों खोली जाती हैं | फ्लाइट में बैठते ही मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड पर डालने की हिदायत दी जाती है | इसके अलावा एयर होस्टेस सीट बेल्ट बांधने और आपातकाल स्थिति में ऑक्सीजन मास्क पहनने के बारे में बताती हैं | इसके अलावा फ्लाइट में सफर करने के दौरान आपने गौर किया होगा कि टेकऑफ और लैंडिंग के समय विमान क्रू आपसे खिड़की खोलने के लिए कहते हैं | क्या आपको इसके पीछे की वजह पता है | इतना ही नहीं किसी ने ऐसा नहीं किया तो उसके खिलाफ ऐसा करने के लिए सख्ती बरती जाती है |
बता दें कि टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान टी टेबल बंद करवा दिए जाते हैं | इसके अलावा सीट को सीधा करने के लिए कहा जाता है | इसका भी कारण सुरक्षा से ही जुड़ा है | किसी भी आपात स्थिति में अगर प्लेन का संतुलन बिगड़ता है तो यात्री अपनी अगली सीट की ओर गिरते हैं | इस स्थिति में अगर टी टेबल खुली रहेगी तो यात्री को चोट लग सकती है | यही नहीं दुर्घटना के दौरान अगर भागने की जरूरत पड़े तो टी टेबल या सीट किसी तरह का अवरोध उत्पन्न ना करे, इसलिए उसे बंद कर दिया जाता है |