आइये आपको बताते है तरबूज मीठा है या फीका कैसे पहचाने....
डेस्क | रायपुर में तरबूज राजिम, आरंग, शिवरीनारायण से आता है | महानदी में गोल तरबूज की खेती की जाती है | यह छत्तीसगढ़ का लोकल माल है, लिहाजा ज्यादा मीठा और लाल रहता है | इसे हिंदी में कलिंदर व तरबूज का वैज्ञानिक नाम Citullus lanatus है | गर्मी के इस मौसम में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल तरबूज की इन दिनों डिमांड बढ़ गई है | वहीं, इसके साथ ही रमजान का महीना होने के चलते तरबूज की अच्छी खासी बिक्री हो रही है | भीलवाड़ा की बात की जाए तो यहां मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के तरबूज को ज्यादा पसंद किया जा रहा है |

तरबूज के व्यापारी कहते हैं कि भीलवाड़ा में अभी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से काला तरबूज आ रहा है जो रंग में काला और स्वाद में मीठा होता है | रमजान के महीने में काला तरबूज को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि यह तरबूज शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और सेहत के लिए फायदेमंद होता है | इसके बाद जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी वैसे ही धारीदार तरबूज भी मार्केट में आएगा | फिलहाल अगर भीलवाड़ा में तरबूज की कीमत की बात की जाए तो 25 से 30 रुपए प्रति किलो के भाव से तरबूज बिक रहा है |
तरबूज एक फल है। यह खरबूजे (karbooja) के जैसा होता है। इसकी लता खरबूजे से अधिक लम्बी और दूर तक फैलती है। तरबूज का तना खांचयुक्त होता है। इसके पत्ते सीधे, पंचखण्डयुक्त और किनारों पर कटे हुए, और लम्बे तथा गहरे होते हैं। इसके फूृल पीले रंग के होते हैं। इसके फल गोलाकार या अण्डाकार होते हैं। फलों में चिकनापन तो होता ही है।
फल के अन्दर का गूदा लाल या पीला-सफेद रंग का होता है। फल का छिलका हरे रंग का होता है। छिलके में धब्बेदार कई धारियां होती हैं। तरबूज के बीज चपटे, नुकीले, काले या सफेद रंग के होते हैं। तरबूज के पौधे में फूल और फल लगने का समय अप्रैल से अगस्त तक होता है।
तरबूज के इस्तेमाल से दस्त, शुक्राणु रोग, वीर्य रोग, मूत्र रोग, मल रोग, आंखों की बीमारी, खून की कमी आदि में लाभ (tarbooz ke fayde) लिया जा सकता है।
आप तरबूज (tarbooz) जरूर खाते होंगे। जब भी बाजार में तरबूज बिक्री के लिए आता है तो तरबूज के दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी जाती है। तरबूज का स्वाद ही इतना मीठा होता है कि सभी लोगों को बहुत पसंद आता है। आप जब भी तरबूज खरीदते हैं तो इसके अंदर का गूदा खा लेते हैं, और छिलके या बीजों को फेंक देते हैं। है ना! क्या आपको पता है कि तरबूज का गूदा शरीर के लिए जितना फायदेमंद (tarbooz ke fayde) होता है, उतना ही इसके बीज भी होते हैं? क्या आप जानते हैं कि कई रोगों में तरबूज के सेवन से लाभ मिलता है, या तरबूज के फायदे से कई रोगों का इलाज किया जा सकता है।