शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

भारत की अर्थव्यवस्था में जारी रहेगी तेजी....

डेस्क | प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच भारत को लेकर तमाम फाइनेंशियल आर्गेनाइजेशंस का नजरिया सकारात्मक बना हुआ है | इस कड़ी में वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने अपनी रिपोर्ट में 6.3 फीसदी के अपने पहले के अनुमान में कुछ बदलाव करते हुए कहा है कि साल में 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) की दर 7.5 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है | यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रियल GDP ग्रोथ रेट अनुमान - 7.3 फीसदी के लगभग  आसपास ही है | 

वर्ल्ड बैंक को तीसरी तिमाही में मजबूत बढ़ोतरी के आधार पर पिछले कारोबारी वर्ष में ज्यादा वृद्धि की उम्मीद है | अनुमान है कि कारोबारी साल 2024-25 में विकास दर 6.6 फीसदी होगी | इसके बाद आने वाले सालों में यह फिर से यह रफ्तार पकड़ सकती है | 

कहा जा सकता है कि यह अनुमान आरबीआई की तुलना में थोड़ा कम है, जिसने साल 2025 में विकास दर 7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है | पहली तिमाही के लिए, आरबीआई ने 7.2 फीसदी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान लगाया है | इसके बाद दूसरी तिमाही में 6.8 फीसदी, तीसरी तिमाही में 7 फीसदी और आखिरी तिमाही में 6.9 फीसदी जीडीपी ग्रोथ रहने का अनुमान लगाया गया है | 

वर्ल्ड बैंक ने अपने साउथ एशिया डेवलपमेंट अपडेट में कहा कि FY2023-24 और FY2024-25 के बीच विकास में अपेक्षित रूप से मंदी 'पिछले साल तेजी से निवेश में आई गिरावट' को दर्शाती है | इसमें कहा गया है कि सर्विसेज और इंडस्ट्री में मजबूत बढ़ोतरी बने रहने की उम्मीद है | इसके साथ कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट सेक्टर में भी इस बढ़ोतरी में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते ऐसा अनुमान हैं | वर्ल्ड बैंक का मानना है कि इस साल भारत पर महंगाई का दबाव कम होगा, जिससे वित्तीय स्थितियां आसान होंगी |