महाकुंभ में जबरदस्त भीड़ : मौनी अमावस्या से पहले
डेस्क | प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है | 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है | इस अवसर पर संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब अभी से प्रयागराज में आना शुरू हो गया है | अधिकारियों के अनुसार मौनी अमावस्या पर लगभग 10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाने की उम्मीद है।

वहीं महाकुंभ में पांटून पुलों के बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | भक्तों का कहना है कि पीपा पुलों को बिना किसी सूचना के ही बंद कर दिया जा रहा है | कभी-कभी इन पुलों को अचानक खोल दिया जाता है, जिससे लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | दरअसल पुल के बंद हो जाने से श्रद्धालुओं को दूसरे रास्तों से घूमकर जाना पड़ता है |