महाकुंभ में संगम घाट पर मची भारी भगदड़ : घटना रात एक से दो बजे के बीच
डेस्क | बुधवार मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट पर भारी भगदड़ मच गई। हादसे में कई श्रद्धालुओं के घायल हो जाने की बात सामने आ रही है। बचाव कार्य के लिए एंबुलेंस की 40 से अधिक गाड़ियां मरीजों को अस्पताल पहुंचा रही हैं।
मौनी अमावस्या स्नान के दौरान संगम नोज घाट पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। 40 से अधिक एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को केंद्रीय अस्पताल लाया गया।

परिजनों की चीख पुकार से संगम से लेकर महाकुंभ के केंद्रीय चिकित्सालय तक कोहराम मचा रहा। एंबुलेंस के सायरन पूरी रात गूंजते रहे। बेकाबू भीड़ को बैरिकेडिंग करके रास्ता रोकने के कारण हादसा ऐसा बताया जा रहा है। मौके पर भारी पैमाने पर फोर्स तैनात कर दी गई है। फिलहाल स्नान अभी भी जारी है। घटना से आक्रोशित अखाड़ों ने अमृत स्नान का बहिष्कार कर दिया है। दो दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी भी हुए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
फिलहाल सुबह तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया जा सका था। घटना रात एक से दो बजे के बीच हुई। वह पोल नंबर 11 से 17 के बीच चल रहे थे तभी अचानक बहुत तेज गति में पीछे से भीड़ का रेला आया।