मुद्रा योजना के 10 साल: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- बोल दूंगा इनकम टैक्स वाले नहीं आएंगे
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने के मौके पर देशभर के लाभार्थियों से अपने आवास पर मुलाकात की। इस बातचीत के दौरान लोगों ने बताया कि इस योजना से उनके जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मैंने पूरे भारत से मुद्रा लाभार्थियों को अपने निवास पर आमंत्रित किया था। उन्होंने इस योजना से आए बदलावों की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा कीं।”
Mudra Yojana has given opportunities to countless people to showcase their entrepreneurial skills. Interacted with some of the beneficiaries of the scheme. Their journey is inspiring. #10YearsOfMUDRA https://t.co/QcoIK1VTki
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2025
उन्होंने आगे लिखा, “मुद्रा योजना ने बीते दशक में कई सपनों को हकीकत में बदला है। इसने उन लोगों को सशक्त बनाया है, जिन्हें पहले वित्तीय सहायता नहीं मिलती थी। इससे यह साबित होता है कि भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।” पीएम मोदी ने यह भी बताया कि अब तक बिना किसी गारंटी के ₹33 लाख करोड़ रुपए का लोन देशवासियों को दिया जा चुका है, जिससे खासकर महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला है।
पीएम ने कहा कि मुद्रा योजना खासकर देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। उन्होंने कहा, “हमारे देश में एक साइलेंट रिवॉल्यूशन हो रहा है, लेकिन बहुत कम लोगों को इसकी भनक है।”