21 मई को लॉन्च हो सकती है Tata Altroz Facelift, जानें क्या होंगे बदलाव
नई दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Tata Altroz Facelift 2025 को 21 मई 2025 को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है
कॉस्मेटिक बदलावों के साथ आएगी नई Altroz
जानकारी के मुताबिक, Altroz Facelift में मुख्यतः कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें फ्रंट बंपर, हेडलाइट्स, रियर बंपर और टेल लाइट्स के डिजाइन को नया रूप दिया जा सकता है। इसके अलावा, इंटीरियर में भी कुछ नए अपडेट्स किए जाएंगे, जिससे कार का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम महसूस होगा।
फीचर्स में भी होंगे अपडेट
Altroz Facelift में कंपनी कुछ नए फीचर्स जोड़ सकती है, जो इसे मौजूदा मॉडल से ज्यादा एडवांस बनाएंगे। हालांकि इंजन और मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस में बड़े बदलाव की संभावना कम है। Altroz अपने शानदार सेफ्टी फीचर्स और फाइव-स्टार ग्लोबल एनसीएपी सेफ्टी रेटिंग के लिए पहले से ही जानी जाती है, जो इसके फेसलिफ्ट वर्जन में भी बरकरार रहने की उम्मीद है।
लॉन्च से पहले बढ़ी ग्राहकों की उत्सुकता
Altroz पहले से ही भारत में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार है। इसके फेसलिफ्ट वर्जन की खबर से ग्राहकों के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है। अब सभी की नजरें 21 मई पर टिकी हैं, जब कंपनी इस नई Altroz से पर्दा उठा सकती है।