पहलगाम हमले पर फिर बोले PM मोदी
दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में अंगोला के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. यह बयान प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति लौरेंको के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद दिया.
पीएम मोदी ने दिल्ली में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलगाम हमले का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों का यह मानना है कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है. पीएम ने आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अंगोला के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.