देश-विदेश

पाकिस्तान पर हमले का काउंटडाउन शुरूः पीएम मोदी ने एयरफोर्स चीफ के साथ की हाई लेवल मीटिंग, एक दिन पहले नेवी चीफ के साथ की थी बैठक

 Indian Air Force chief Meet PM Modi: पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की कमान अपने हाथों में ले ली है। प्रधानमंत्री लगातार तीनों सेनाओं के प्रमुखों से अलग-अलग ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज (रविवार) भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (Indian Air Force chief Air Chief Marshal AP Singh) ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की पृष्ठभूमि में हुई यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।

 

इससे पहले, शुक्रवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भी प्रधानमंत्री से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की थी। नौसेना के अध्यक्ष ने पीएम मोदी के साथ एक घंटे की बैठक की, जिसमें उन्होंने नौसेना की मौजूदा तैयारियों और उनके एक्टिवनेस पर जानकारी दी थी।

----------