देश-विदेश

Amarnath Yatra 2025 : बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, 7 फीट ऊंचे बर्फ के शिवलिंग ने श्रद्धालुओं में भरा उत्साह

Amarnath Yatra 2025  — जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी के दर्शन की पहली तस्वीर सामने चुकी है। इस वर्ष गुफा में करीब 7 फीट ऊंचा बर्फ का शिवलिंग बनकर तैयार हुआ है, जिसने श्रद्धालुओं में अपार श्रद्धा और उत्साह भर दिया है।

हर साल देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कठिन पर्वतीय यात्रा करते हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन छड़ी मुबारक के साथ संपन्न होगी। यात्रा की अवधि कुल 38 दिन होगी।

रजिस्ट्रेशन

श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस बार श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 15 अप्रैल से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन के तहत अब तक 3.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण करा चुके हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20% अधिक है।

रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से हो रहा है। 13 से 70 साल की उम्र के भारतीय नागरिक अमरनाथ यात्रा कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास मेडिकल सर्टिफिकेट हो।

श्राइन बोर्ड की तैयारी

श्राइन बोर्ड ने इस वर्ष यात्रा को और अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं:

·         e-KYC और RFID कार्ड की व्यवस्था

·         ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा

·         रुकने और चिकित्सा व्यवस्था में सुधार

·         जम्मू, श्रीनगर, बालटाल, पहलगाम, नुनवान और पंथा चौक में विशेष व्यवस्था

 

----------