केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों की समीक्षा की
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री &स्वतंत्र प्रभार और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आईडीवाई2025 की चल रही तैयारियों का आकलन करने के लिए 7 मई को नई दिल्ली में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसे 21 जून 2025 को दुनिया भर में मनाया जाएगा।
बैठक के दौरान मंत्री महोदय ने इस वर्ष के योग उत्सव को असाधारण और वैश्विक रूप से प्रभावशाली बनाने के लिए सरकार के दृष्टिकोण को दोहराया।
अधिकारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय आयुष मंत्री ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 न केवल एक शानदार सफलता हो बल्कि यह पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने। उन्होंने सभी हितधारकों को इस आयोजन को नई ऊर्जा और एकता के साथ करने के लिए
प्रोत्साहित किया उन्होंने कहा कि प्रयासों में एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग की भावना को प्रतिबिंबित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आइए हम योग के माध्यम से समग्र कल्याण के संदेश के साथ देश के हर कोने और दुनिया के हर हिस्से तक पहुँचें।बैठक में आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा में
निम्नलिखित प्रमुख पहलों की योजना और कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया
- योग संगम स्कूलों] अस्पतालों और कॉरपोरेट्स जैसी संस्थाओं के साथ योग का एकीकरण
- हरित योग योग से जुड़े वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण-चेतना को बढ़ावा देना
- योग कनेक्ट योग समारोहों में वैश्विक और प्रवासी समुदायों को शामिल करना
- योग बंधन सामूहिक भागीदारी के माध्यम से सामाजिक एकता और साझा कल्याण को
बढ़ावा देना
जाधव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 में संदेश और भागीदारी को बढ़ाने के लिए युवाओं शैक्षणिक संस्थानों और सामुदायिक नेताओं को शामिल करने के महत्व पर भी बल दिया।
21 जून को प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर
2015 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसकी शुरुआत के बाद से एक वैश्विक सांस्कृतिक और कल्याण
आंदोलन बन गया है।