प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित
नईदिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ भारत सैन्य कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 12 मई मंगलवार रात करीब 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बता दें इससे पहले तीनों सेना की ओर से आरेशन सिंदूर पर भारतीय रक्षों की लक्षित कार्यवाही के बारें में जानकारी दी गई।
थोड़ी ही देर में भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद आज दोनों देशों के DGMO हॉटलाइन के जरिए एक दूसरे से बातचीत करेंगे। दोनों देशों की ओर से शांति की पहल की जा सकती है।
बता दें कि प्रधानमंत्री का ये संबोधन दोनों देशों के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी सैन्य हमलों को रोकने के आपसी समझौते पर पहुंचने के दो दिनों बाद होगा। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर शुरू किए जाने के बाद यह युद्धविराम हुआ था।
प्रधानमंत्री @narendramodi आज रात करीब 08:00 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
— PIB in Chhattisgarh (@PIBRaipur) May 12, 2025
Source: @DDNewslive@PMOIndia #OperationSindoor #IndiaFightsPropagandahttps://t.co/JWMz9ryWqE