देश-विदेश

संसदीय कार्य मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग कार्यशाला का आयोजन किया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2025 के उपलक्ष्य में संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली के योग विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. रमेश कुमार के मार्गदर्शन में 11 जून, 2025 को समिति कक्ष 62, संविधान सदन, नई दिल्ली में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. सत्य प्रकाश ने कार्यशाला का उद्घाटन किया और डॉ. रमेश कुमार ने हमारे दैनिक जीवन में योग के महत्व का उल्लेख किया। 

----------