देश-विदेश

बक्सर NH-922 पर गैस टैंकर से रिसाव, टक्कर के बाद खाली कराया गया 1 KM का दायरा

बिहार : राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब दलसागर टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर आगे, नया भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास रात तकरीबन 11:45 बजे गैस से भरे टैंकर में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद टैंकर से गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. आग लगने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक किलोमीटर तक का पूरा इलाका खाली करा दिया है.

दोनों वाहन छोड़कर हुए फरार 

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि टैंकर और ट्रक चालक दोनों वाहन छोड़कर फरार हो गए हैं. यदि चालक मौजूद होते तो वाहनों को हटाया जा सकता था. अब जोखिम उठाकर प्रशासन इस स्थिति से निपटने का प्रयास कर रहा है. गैस रिसाव लगातार जारी है और जरा सी चिंगारी से बड़ा हादसा हो सकता है.

----------