देश-विदेश

माय भारत पोर्टल पर व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू... बढ़ेगी युवाओं की भागीदारी और अनुभव

नईदिल्ली। भारत के युवाओं के लिए डिजिटल जुड़ाव बढ़ाने और सेवाओं तक पहुंच को सुव्यवस्थित करने के एक प्रगतिशील कदम के तहतयुवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने माय भारत पोर्टल ( https://mybharat.gov.in ) के साथ व्हाट्सएप एकीकरण शुरू किया है।

व्हाट्सएप चैटबॉट अब माय भारत पोर्टल पर लाइव है और इसे सीधे व्हाट्सएप (7289001515) के द्वारा भी इस्तेमाल किया जा सकता हैजो उपयोगकर्ताओं को प्लेटफ़ॉर्म के साथ बातचीत करने का अधिक आसानवास्तविक समय और उपयोगकर्ता के अनुकूल तरीका प्रदान करता है। इस रिलीज़ में सभी पंजीकृत माय भारत उपयोगकर्ताओं के लिए मुख्य सुविधाएं शामिल हैंजिससे उन्हें अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रमस्वयंसेवा के अवसरसीवी निर्माणमेंटरशिपसंगठन में शामिल होने/निर्माणकिसी भी मुद्दे की रिपोर्ट करने और माय भारत सहायता तक पहुंचने की सुविधा मिलती है।

व्हाट्सएप चैटबॉट में सत्र शुरू करने के लिएव्यक्ति को 7289001515 नंबर पर 'Hi' संदेश भेजना होगा। व्यक्तिगत लॉगिन पहचान ओटीपी के माध्यम से पहचानी जाएगी और सत्र स्थापित किया जाएगा।

आगामी संस्करणों में कई नई सहूलियत पेश की जाएंगी जैसे इन-ऐप रजिस्ट्रेशनडाउनलोड के साथ नोटिफ़िकेशनइवेंट में भागीदारी के लिए मीडिया अपलोडरिमाइंडर और फ़ॉलो-अपप्रोफ़ाइल/कार्य पूरा करना आदि। लेन-देन संबंधी सेवाओं के अलावाचैटबॉट का उपयोग स्वचालित रिमाइंडर भेजनेप्रमाणपत्र वितरित करनेअन्य संसाधन दस्तावेज़ और अनुपालन अलर्ट साझा करने के लिए किया जा सकता है। यह अभियान सामग्रीइवेंट हाइलाइट्ससरकारी योजनाओं पर नवीनतम सूचनासर्वोत्तम अभ्यास और टूल किट भी प्रसारित करेगा ताकि युवाओं को सूचित और सक्रिय रूप से शामिल रखा जा सके।

युवाओं को प्रमुख लाभ:

व्हाट्सएप के माध्यम से माई भारत सेवाओं तक सुविधाजनक पहुंच

तेज़ ऑनबोर्डिंगइवेंट भागीदारी और एप्लिकेशन ट्रैकिंग

वास्तविक समय अपडेट और अनुस्मारक

आसान समस्या रिपोर्टिंग और समर्थन समाधान

अवसरोंयोजनाओं और सर्वोत्तम प्रथाओं पर नियमित प्रसारण

राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़े रहने के लिए एक परिचितमोबाइल-प्रथम इंटरफ़ेस

यह एकीकरण युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैजिसके तहत सार्वजनिक सेवाओं को उनके द्वारा सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल प्लेटफार्मों में शामिल किया जाएगा , जिससे उनके लिए जुड़े रहनासंलग्न रहना और सूचित रहना आसान हो जाएगा।

माय भारत एक प्रौद्योगिकी मंच है जिसे युवा मामलों के विभाग (डीओवायएद्वारा डिज़ाइन किया गया है और डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (डीआईसीइलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार ने विकसित किया ताकि देश की युवा शक्ति को जोड़ने के लिए एक संस्थागत पद्धति स्थापित की जा सके। 'सेवा भावऔर 'कर्तव्य बोधके भारतीय लोकाचार के साथ युवाओं को सशक्त बनाने के मुख्य प्रयोजन से यह मंच विभिन्न स्वयंसेवा और सीखने की गतिविधियों में सहभागिताविशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करनेयुवा प्रोफ़ाइल और सीवी बनानेअन्य युवाओं से जुड़ने और अन्य रोमांचक क्षमता निर्माण गतिविधियों के विकल्प प्रदान करता है।

*****

 

----------