देश-विदेश

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 'डाक सेवा, जन सेवा' की भावना को मजबूत करने के लिए डाक विभाग के डाक और छंटाई सहायकों के साथ संवाद किया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज डाक एवं छंटाई सहायकों के साथ विस्तृत संवाद सत्र आयोजित किया। देश भर के सभी 23 डाक सर्किलों का प्रतिनिधित्व करने वाले ये अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी डाक विभाग (डीओपी) की रीढ़ हैं।

सत्र के दौरानकेंद्रीय मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से वहां उपस्थित हर व्यक्ति की बात सुनीउनके विचारों और प्रतिक्रियाओं पर उचित ध्यान दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों की सावधानीपूर्वक जांच की जाएगी और भविष्य के नीतिगत निर्णयों और परिचालन सुधारों में शामिल किया जाएगा।

डाक सहायक डाकघरों में जनता के सामने प्रतिनिधि के रूप में काम करते हैं। वे ग्राहकों के साथ बातचीत करते हैं और समय पर सेवा वितरण सुनिश्चित करते हैंवहीं मेल और पार्सल की सटीक और समय पर छंटाई सुनिश्चित करने के लिए, सॉर्टिंग असिस्टैंट (छंटाई सहायक) रेलवे मेल सेवाओंएयर मेल सॉर्टिंग इकाइयों और ट्रांजिट मेल कार्यालयों जैसे मेल कार्यालयों में काम करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने और प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लागू करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने और पूरे देश में संचार के सुचारू प्रवाह को बनाए रखने में उनके दैनिक प्रयासों की सराहना की।

    

----------