देश-विदेश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 की प्रक्रिया के अनुसार ड्रॉ के माध्यम से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, स्वायत्त बोर्ड और खोज समिति के अंशकालिक सदस्यों का चयन किया

 Delhiकेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी)स्वायत्त बोर्ड और खोज समिति के अंशकालिक सदस्यों की ड्रॉ के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लिया। नियुक्ति प्रक्रिया राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) अधिनियम, 2019 में दी गई है।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 के अनुसारये नियुक्तियां दो वर्षों के लिए की जा रही हैं। विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से सदस्यों का चयन निम्नलिखित श्रेणियों में किया गया है:

·         एनएमसी के दस अंशकालिक सदस्यों का चयन चिकित्सा सलाहकार परिषद (पहले 2022 में नियुक्त) में गुजरातराजस्थानहिमाचल प्रदेशअंडमान और निकोबार द्वीप समूहआंध्र प्रदेशमिजोरममेघालयझारखंडचंडीगढ़ और मध्य प्रदेश के नामित सदस्यों में से किया जाता है।

·         एनएमसी के नौ अंशकालिक सदस्यों का चयन चिकित्सा सलाहकार परिषद ( पहले 2022 में नियुक्त) में पश्चिम बंगालकर्नाटकनागालैंडछत्तीसगढ़त्रिपुराजम्मू और कश्मीरअसममणिपुर और उत्तराखंड के राज्य चिकित्सा परिषद के नामित सदस्यों में से किया जाता है।

·         चिकित्सा सलाहकार परिषद (पहले 2022 में नियुक्त ) में राज्य चिकित्सा परिषद के नामित व्यक्ति से प्रत्येक स्वायत्त बोर्ड के चौथे सदस्य (अंशकालिक सदस्य) का चयन किया गया है।

(क) स्नातक चिकित्सा शिक्षा बोर्ड के लिए: अरुणाचल प्रदेश

(बी) स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा बोर्ड के लिए: ओडिशा

(ग) चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड: हरियाणा

(घ) नैतिकता और चिकित्सा पंजीकरण बोर्ड: पंजाब

·         जम्मू एवं कश्मीर से एक विशेषज्ञ को खोज समिति के लिए नामित किया गया।

विशेषज्ञों के नामों की सूची नीचे दिए गए अनुलग्नक में दी गई है। डॉ में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मीडियाकर्मी भी मौजूद थे।

 

 

----------