राज्यपाल पटेल से मनोनीत मुख्य न्यायाधिपति सचदेवा ने की भेंट
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मनोनीत मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल पटेल का उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल पटेल ने मनोनीत न्यायमूर्ति सचदेवा का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर न्यायमूर्ति सचदेवा के परिजन भी उनके साथ थे।