भारत का सबसे ताकतवर स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक रेल इंजन तैयारः जल्द ही भोपाल में ट्रायल पर दौड़ते नजर आएगा
बता दें कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली रेल इंजन (Most Powerful Locomotive) बनाने वाले देशों की सूची में भारत भी शामिल है। भारत के अलावा दुनिया में केवल रूस, चीन, फ्रांस, जर्मनी और स्वीडन ही 12,000 हॉर्स पावर की क्षमता वाले रेल इंजन बनाते हैं। यही नहीं, पूरी दुनिया में पहली बार ब्रॉड गेज रेलवे लाइन पर केवल भारत ने ही WAG12 B नामक इस शक्तिशाली रेल इंजन को दौड़ाया है। इस बाहुबली रेल इंजन का उत्पादन मेक इन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया है। बिजली से चलने वाले ऐसे 800 इंजन बनाने का लक्ष्य रखा गया है।