प्रधानमंत्री ने वैश्विक वाणिज्य केंद्रों के रूप में भारतीय बंदरगाहों के विकास पर एक लेख साझा किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक लेख साझा किया। इस लेख में बताया गया है कि भारत के बंदरगाह विस्तार, मशीनीकरण, डिजिटलीकरण और व्यापार में सुगमता के माध्यम से वैश्विक वाणिज्य केन्द्रों के रूप में विकसित हो रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के एक्स पर किए गए एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा:
केंद्रीय मंत्री @sarbanandsonwal ने बताया कि कैसे भारत के बंदरगाह विस्तार, मशीनीकरण, डिजिटलीकरण और व्यापार में सुगमता के माध्यम से वैश्विक वाणिज्य केंद्रों के रूप में विकसित हो रहे हैं। प्रमुख जहाज निर्माण कंपनियां अब भारतीय फर्मों के साथ साझेदारी कर रही हैं, जिससे अधिक नौकरियों और निवेश का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।