उत्तराखंड| उत्तराखंड के चमोली जिले में सड़क हादसा हो गया। जहां सेना की गाड़ी पहाड़ी से टकराकर पलट गई। नंदप्रयाग से आगे सोनला के पास यह हादसा हुआ। जिसमें कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल जवानों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
यह पूरा मामला जिले के बदरीनाथ नेशनल हाईवे का है। जहां, सोनल के पास आर्मी जवानों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि चालक ने अपने सूझबूझ के साथ बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। नहीं तो बहुत बड़ी अप्रिय घटना घट सकती थी। पहाड़ी के दूसरी तरफ गहरी खाई थी।
बताया जा रहा है कि ये जवान जोशीमठ से रायवाला जा रहे थे। तभी उनकी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसों में कुछ जवानों की चोटें आई हैं। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बस से सुरक्षित बहर निकाला। एंबुलेंस के माध्यम से जवानों ने उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया।