देश-विदेश

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 250 रुपए की कटौती, कल से नये दर पर मिलेगा सिलेंडर

नईदिल्ली:  कल यानी से एक अगस्त से देशभर में कई चीजों में बदलाव होने वाला है, जिसमें एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम भी शामिल है। सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किया था। 8 अप्रैल 2025 को डोमेस्टिक सिलेंडर के रेट में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले 30 अगस्त 2023 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों 200 रुपए की कटौती की गई थी।

1 मार्च 2023 से ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1103 रुपए में मिल रहे थे और एक झटके में 903 रुपये पर आ गए। 30 अगस्त 2023 के बाद एक बार फिर 9 मार्च 2024 को 100 रुपये की बड़ी राहत मिली और सिलेंडर की कीमत 803 रुपए रह गई। यानी करीब दो साल से कुछ अधिक समय में एलपीजी सिलेंडर के दाम 300 रुपए घटे और 50 रुपए बढ़े। यानी कुल 250 रुपए की राहत मिली। 

1 अगस्त, 2014 को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 920 रुपए का था। कोलकाता में यह 964.5, मुंबई में 947 और चेन्नई में 922 रुपए का मिल रहा था। अगले साल 1 अगस्त, 2015 तक आते-आते एलपीजी की कीमतों में भारी कटौती हो गई और दिल्ली में यह 585 रुपए कोलकाता में 619, मुंबई में 599 और चेन्नई में 603.5 रुपए का रह गया।

----------