खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत
दर्शन कर वापस आने के दौरान श्रद्धालुओं का पिकअप ट्रक दौसा में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 7 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले थे।एसपी सागर राणा ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर से आ रहे श्रद्धालुओं के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। अब तक 11 लोगों के हताहत होने की खबर है। इस हादसे में घायल हुए करीब 7-8 लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कंटेनर से टकरा गई, जिसमें 11 लोगों की मौत के साथ ही 12 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।