मंदिर में पूजा कर रही महिला के साथ हुई वारदात
2025-08-14 05:46 PM
154
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंदिर में दर्शन करने पहुचीं महिला के बैग से एक महिला चोर ने बैग में रखे पैसों की चोरी कर ली। महिला चोर की चोरी की यह करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरी का पता चलते ही फरियादी महिला इस घटना की शिकायत पुलिस से की वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करते हुए महिला चोर की तलाश शुरू कर दी।
दरअसल ग्वालियर के रहने वाली आयुषी अग्रवाल ने इंदरगंज थाना पुलिस से शिकायत कर बताया कि वह बुधवार की दोपहर शिंदे की छावनी स्थित ग्वालियर के प्रसिद्ध अर्जी वाले गणेश जी के मंदिर पर पूजा अर्चना कर दर्शन करने पहुंची थी। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी, इसी बीच किसी ने उसके बैग से 17 हज़ार रुपए चोरी कर लिए।
शिकायत के बाद पुलिस जब मंदिर पहुंची और सीसीटीवी चेक किया तो चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें एक महिला चोर आयुषी के बैग से चोरी करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात महिला चोर की तलाश शुरू कर दी है।